फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 11 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपखंड क्षेत्र के मेहाड़ा गुजरवास गांव के आईटीबीपी जवान राजेंद्र कुमार बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युवाओं ने मेहाड़ा पुलिस थाने से लेकर जवान के घर तक तिरंगा रैली निकाली।
दरसल राजेंद्र कुमार पुत्र गोविंद राम सेन 32 बटालियन आईटीबीपी कानपुर में तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हार्ट अटैक रुकने से उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई । जवान के सम्मान में युवाओं ने मेहाड़ा पुलिस थाने से लेकर जवान के घर तक तिरंगा रैली निकाली, जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।
जवान की पार्थिव देह घर पहुँचने पर कोहराम मच गया । लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की । आईटीबीपी की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके परिवार में दो बेटे विकास और योगेश हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment