फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 11 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को नारेबाजी के बीच ध्वनि मत से खारिज हो गया । जिसके बाद सदन दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। उन पर सदन की कार्यवाही के दौरान भेदभाव करने का आरोप था।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और गिनाया कि 17वीं, 18वीं लोकसभा में बोलने के लिए कितना समय मिला। शाह ने कहा कि 17वीं लोकसभा में उनकी(राहुल गांधी) उपस्थिति 51% थी। राष्ट्रीय औसत 66% था। 16वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 52% थी। राष्ट्रीय औसत 80% था। 15वीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति 43% थी। राष्ट्रीय औसत 76% था।
गृह मंत्री ने कहा कि शीतकालीन सत्र 2025 में वह(राहुल गांधी) जर्मनी, बजट सत्र 2025 में वे वियतनाम की यात्रा पर थे, बजट सत्र 2023 में इंग्लैंड की यात्रा पर थे। बजट सत्र 2018 में सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे, मॉनसून सत्र 2020 में विदेश यात्रा पर थे, बजट सत्र 2015 में वे विदेश यात्रा पर रहे। इसमें एक भयंकर संयोग है कि जब भी बजट सत्र या कोई विशेष सत्र आता है तो वे विदेश यात्रा पर होते हैं और फिर कहते हैं कि हमें बोलने नहीं देते। विदेश से आप सदन में कैसे बोलेंगे? जो व्यक्ति जर्मनी, इंग्लैंड, सिंगापुर में है वह यहां कैसे बोलेगा? यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का प्रावधान नहीं है।
राहुल गाँधी का आरोप :-
राहुल ने कहा कि आखिरी बार बोलते हुए मैंने प्रधानमंत्री की ओर से कॉम्प्रोमाइज का मुद्दा उठाया था। सदन देश का प्रतिनिधित्व करता है। पहली बार विपक्ष के नेता को नहीं बोलने दिया गया। पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।
राहुल के इतना बोलने पर रविशंकर प्रसाद ने कहा- नेवर...नेवर। पीएम मोदी का भारत कभी कॉम्प्रोमाइज्ड नहीं होगा। इनको बेसिक समझदारी भी नहीं है। स्पीकर ने कई बार चेयर घेरी गई, कागज फेंके गए, लेकिन वह मुस्कराते रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment