फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 11 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम खादरा में शीतलाष्टमी के अवसर पर विशाल शीतला माता के मेले का आयोजन हुआ । मेले में आसपास के गाँवो से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मेले में अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ , जिसमें कुश्ती दंगल विशेष आकर्षण के रूप में रहा ।
ग्राम के ओमी चंद सैनी ने बताया कि ग्राम खादरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतलाष्टमी पर शीतला माता का मेला आयोजित हुआ । मेले में दूर दराज से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया ।
उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर मंदिर प्रांगन को विशेष रूप से सजाया गया । आज सुबह 10 बजे धमाल कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया । वही दोपहर 2 बजे से कुश्ती दंगल शुरू हुआ । जिसमे विभिन्न इनामी कुश्ती प्रतियोगिताये आयोजित हुई । विजेताओ को नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment