संभागीय आयुक्त ने किया वार्षिक निरीक्षण : उपखंड कार्यालय और कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 11 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

संभागीय आयुक्त जयपुर पूनम ने बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय सीकर एवं कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेख संधारण तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त पूनम ने जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के साथ उनके कक्ष में बैठक कर जिले में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, उपखंड अधिकारी सीकर निखिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit