फूड डिपार्टमेंट के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : एलपीजी मामले में सीएम ने लिया बड़ा फैसला, जिला स्तर पर होगी मॉनिटरिंग, कहा - कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 11 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु तथा सामान्य है। इसकी आपूर्ति को लेकर प्रदेश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।

दरसल मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए कि इसकी पूरी निगरानी रखी जाए। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाए। उन्होंने नागरिक आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त किए जाने के निर्देश दिए।

जिला स्तर पर होगी मॉनिटरिंग :-

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके लिए एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे मामलों के पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला कलक्टर एवं संबंधित अधिकारी निरीक्षण कर निरंतर मॉनिटरिंग करें।

स्टॉक और आपूर्ति की हो समीक्षा:-

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों में गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति रखी जाए। राज्य एवं जिला स्तर पर संबंधित विभाग, ऑयल कंपनियां और गैस वितरकों के साथ समन्वय करते हुए गैस सिलेंडरों के स्टॉक और आपूर्ति की लगातार समीक्षा करें।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit