फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 12 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा की प्रतिक्रिया सामने आई है । मंत्री ने बताया कि प्रदेश में घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के संबंध में आशंकित होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
अंतराष्ट्रीय घटनाक्रमों से उत्पन्न वर्तमान स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की जमाखोरी या अन्य स्रोतों में डायवर्जन नहीं हो यह चैक करने के लिए समस्त जिलों में विजीलेन्स दल कार्यरत हो गए हैं। इसके साथ ही जिलों में कलेक्टर, एसपी एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित चैकिंग की जा रही है।
दैनिक रिपोर्ट आई सामने :-
जिलों में सुचारू घरेलू गैस आपूर्ति के लिए गठित की गई कमेटियों द्वारा प्राप्त दैनिक रिपोर्ट में सामने आया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण जैसी अवैध गतिविधियों की पूर्णतया रोकथाम प्रशासन द्वारा की गई है। प्रदेश में इस तरह की कोई गतिविधि नहीं हो रही है।
गांव में 45 दिन में सिलेंडर:-
गोदारा ने बताया कि गैस बुकिंग शहरी क्षेत्र में पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता द्वारा 45 दिन के बाद ही किया जाए। साथ ही बुकिंग केवल मोबाइल एप, वेबसाइट, Whatsapp, IVRS के माध्यम से ही करवाएं तथा गैस एजेन्सी पर जाकर बुकिंग कराने का प्रयास न करें।
2-3 दिन में होगी डिलीवरी:-
मंत्री ने बताया कि घरेलू गैस आपूर्ति के संबंध में स्थिति एकदम सामान्य है तथा गैस बुकिंग करवाने के 2-3 दिन के भीतर उपभोक्ता के घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। घरेलू एलपीजी की सभी डिलीवरी ओटीपी के माध्यम से की जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेन्डर वास्तविक उपभोक्ता को ही प्राप्त हो।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment