वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में रंगोत्सव होली स्नेह मिलन समारोह : विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल, जिले का दर्जा समाप्त करने पर पूर्व मंत्री गुढ़ा के राज्य सरकार निशाने पर रही

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 12 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में होली पर्व के उपलक्ष्य में भव्य रंगोत्सव होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर होली के रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम में फूलों की होली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

इस अवसर पर नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, पूर्व प्रधान राजेन्द्र यादव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, राजेन्द्र महराणियां सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और विधायक मोदी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश मोदी और पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

Image

इस दौरान गुढ़ा ने सरकार के दो साल के कार्यकाल को क्षेत्र के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नीमकाथाना का जिला दर्जा समाप्त कर दिया, जबकि यहां के लोग करीब 60 साल से इसकी मांग कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी जनता को शुद्ध पानी नहीं मिल पाया है।

हटाने का काम किया :-
पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने पहले से किए गए काम को ही हटाने का काम किया है। उन्होंने सरकार बदलते ही जिले को समाप्त करने के फैसले पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर प्रश्नचिह्न लगाए। उनका कहना था कि राजस्थान की तुलना उत्तर प्रदेश से नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है और आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

Image

हिंदू-मुस्लिम कर रही सरकार :-
गुढ़ा ने कहा कि सरकार के पास असली मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल हिंदू-मुस्लिम, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने मजरूम मुस्लिमों के घरों पर बुलडोजर चलाने और गरीबों को न्याय न मिलने का भी जिक्र किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़, राजपाल ढोई और निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit