फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 13 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मध्य पूर्व एशिया में जंग के कारण उपन्न हुआ एलपीजी संकट पर प्रशासन सख्त हो गया है । झुंझुनूं में व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बुहाना स्थित एक गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक, बुकिंग और वितरण व्यवस्था की जांच करते हुए अधिकारियों और एजेंसी संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एजेंसी पर उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की और ऑनलाइन बुकिंग की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पेंडिंग बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया को भी समझा।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि तकनीक के इस दौर में उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को तय समय सीमा में गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि घरेलू एलपीजी गैस आमजन की आवश्यक सेवा है और इसके वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर की चेतावनी :-
उन्होंने एजेंसी संचालक को चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध वितरण का कोई भी मामला सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से अपील :-
कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे गैस किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कहीं गैस आपूर्ति में समस्या, ओवररेटिंग या अनावश्यक देरी जैसी अनियमितता सामने आती है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या रसद विभाग को दें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment