फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 13 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खाद्य विभाग जयपुर एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा सीकर के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में 10 गैस एजेन्सियों की जांच की गई । जिसके तहत उपखण्ड अधिकारी रामगढ़ शेखावाटी द्वारा अम्बिका गैस एजेन्सी, उपखण्ड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ द्वारा सोमानी गैस एजेन्सी लक्ष्मणगढ़ एवं लक्ष्मणगढ़ गैस सर्विस, उपखण्ड अधिकारी रींगस द्वारा पवन गैस एजेन्सी, उपखण्ड अधिकारी नीमकाथाना द्वारा छावनी गैस एजेन्सी एवं मोन्टू गैस एजेन्सी, उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर द्वारा मारूति नन्दन एचपी गैस सर्विस, श्रीमाधोपुर की जांच की गई ।
जिला रसद अधिकारी सीकर एवं संदीप सीओ सीटी सीकर द्वारा 3 गैस एजेन्सियों कालेर गैस एजेन्सी, देव गैस एजेन्सी एवं भगवती गैस एजेन्सी सीकर की जांच की गई। जांच के दौरान एजेन्सियो पर सिलेण्डरों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा यह भी जांच की गई कि बुकिंग के अनुरूप आपूर्ति दी जा रही है या नहीं।
जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा ने बुकिंग ने अनुरूप आपूर्ति नहीं करने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर द्वारा उपखण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच कमेटी भी गठित की गई है, जो नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे तथा गैस एजेन्सियों की जांच भी करेंगे।
मांग और आपूर्ति पर नजर :-
जिले में घरेलू एवं व्यवसायिक सिलेण्डरों की मांग व आपूर्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की किसी भी प्रकार भी कमी नही है। आज तेल के विकय अधिकारियो से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार सुबह का प्रारम्भिक स्टॉक लगभग 21500 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा लगभग 16000 घरेलू गैस सिलेण्डरों की जिला सीकर में आवक हुई। जिला सीकर में घरेलू गैस सिलेण्डरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार से भयभीत ना रहे एवं अनावश्यक बुकिंग एवं अनावश्यक घरेलू गैस सिलेण्डरों का संग्रहण न करे।
सभी अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर परिषद सीकर को नगरीय क्षेत्र के मुख्य स्थानो पर घरेलू गैस सिलेण्डर के संबंध में बुकिंग एवं शिकायत के लिए कस्टमर केयर नम्बर 181, 112 एवं विभागीय हैल्पलाईन नम्बर 14435 होर्डिंग पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये गये तथा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला कंट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01572-251008 है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment