फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 14 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को आधी रात के बाद भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 22 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक से पदोन्नत 9 अधिकारियों को उप महानिरीक्षक लगाया गया है। साइबर क्राइम, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और एंटी नारकोटिक्स से जुड़े कई अधिकारियों को भी बदला गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजय सिंह को जयपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त-I, योगेश यादव को एंटी नारकोटिक्स से एटीएस में डीआईजी और राशी डोगरा डुडी को जयपुर ग्रामीण एसपी से सीआइडी-सीबी में डीआइजी की जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार डी.एच. को राज्यपाल का परिसहाय लगाया गया है।
तबादला लिस्ट में पुलिस अधीक्षक का भी नाम शामिल है। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी से उलझने वालीं पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को भी हटाया गया है।
उदयपुर एसपी योगेश गोयल के ट्रांसफर को उदयपुर फाइल्स विवाद से जोड़ा जा रहा है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस का भी तबादला हो गया है। उन्हें भी लेकर नेताओं ने कई लेटर लिखे थे।
जोधपुर ग्रामीण एसपी नारायण टोगस का तबादला डीआईजी एसीबी (अजमेर) के पद पर किया है। जोधपुर कमिश्नरेट में डीसीपी पीडी नित्या का तबादला (जोधपुर ग्रामीण) एसपी के पद पर किया है।
नारायण टोगस से भी सत्ताधारी नेताओं ने नाराजगी जताई थी, उन्हें लेकर कई चिट्ठियां भी लिखी गई थीं। हालांकि, टोगस का ट्रांसफर डीआईजी बनने के बाद किया गया है।
नागौर एसपी मृदुल कच्छावा का आठ महीने से कम समय में तबादला हो गया। कच्छावा को 19 जुलाई 2025 को भरतपुर एसपी से नागौर एसपी के पद पर तबादला किया था। अब उन्हें नागौर एसपी से बीकानेर एसपी के पद पर तबादला किया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment