फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 14 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय का देर रात को तबादला कर दिया गया है, और उनकी जगह अब सुधीर जोशी झुंझुनूं के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। बृजेश ज्योति उपाध्याय को अब भिवाड़ी एसपी लगाया गया है, साथ ही खैरथल-तिजारा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
पिछले ढाई साल के भीतर जिले में 8 एसपी बदले जा चुके हैं। इनमें सबसे छोटा कार्यकाल ज्ञानचंद यादव का रहा, जिन्होंने 4 दिन तक चार्ज संभाला था। वहीं निवर्तमान एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय का कार्यकाल भी केवल 8 माह का रहा।
बांसवाड़ा से स्थानांतरित होकर आ रहे सुधीर जोशी एक अनुभवी और प्रमोटी आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से भीलवाड़ा के निवासी है। जनवरी 2021 में आईपीएस रैंक पर पदोन्नत हुए। बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग डूंगरपुर में रही। इसके अलावा वे राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भी एसपी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। जुलाई 2025 से वे बांसवाड़ा एसपी के रूप में कार्यरत थे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment