फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 14 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
सीकर भाजपा द्वारा 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026' के तहत शनिवार को जिला कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, 'अंत्योदय' के संकल्प और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रति प्रशिक्षित कर संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना है।
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच एवं सीकर जिला अध्यक्ष मनोज बाटड ने संबोधित किया तथा आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की।
भाजपा नेताओ ने बताया कि प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को अंत्योदय के संकल्प से जोड़ना ही हमारा ध्येय है।
इस दौरान बैठक में जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक सह-संयोजक सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में नीमकाथाना से भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता शामिल हुई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment