फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 15 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। यह सब उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होगा । इसी को लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नए सिस्टम के असर से जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार देर रात बरसात हुई। वहीं, 18 मार्च को भी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी है।
इससे पहले शनिवार को कोटा, जोधपुर, जयपुर समेत कई जिलों के दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई। सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एक सिस्टम एक्टिव है, जिसका प्रभाव 15 मार्च तक रहेगा। इस सिस्टम का असर से राजस्थान में गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
कुछ शहरों में पिछले एक-दो दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment