फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 15 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारत चुनाव आयोग ने रविवार को 5 राज्यों में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया।
तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीन राज्य केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल मतदान। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं।
1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।
2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।
3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़), काउंटिंग की तारीख- 4 मई
4. केरलम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
5. पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था।
उपचुनाव भी होंगे :-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। शेड्यूल यह होगा कि गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 9 अप्रैल को और गुजरात और महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। सभी मामलों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment