तैयारियों को लेकर हुई मीटिंग : नीमकाथाना में 11 अप्रेल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती की धूमधाम से मनाई जाएगी

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना की धोली डूंगरी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्था में ताराचंद सैनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को भव्य एवं गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए जयंती समारोह को सर्वसमाज की सहभागिता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट बंटेश सैनी, सुरेंद्र सैनी, बाबूलाल सैनी, महेंद्र सैनी, कमल सैनी, गोपाल सैनी, बृजलाल सैनी, नंदकिशोर सैनी, अशोक सैनी, नत्थूसिंह सैनी, द्वारका प्रसाद सैनी, सुरेश सैनी, बुद्धि प्रकाश सैनी, रामेश्वर सैनी तथा बनवारीलाल सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जयंती समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु अगली बैठक 22 मार्च 2026 रविवार 12.30 बजे  आयोजित की जाएगी। साथ ही सभी सदस्यों से अधिक से अधिक समाज बंधुओं को संस्था से जोड़ने एवं कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव बहादुरमल सैनी, कोषाध्यक्ष माडूराम सैनी, मोहित सैनी, बृजलाल सैनी, श्रीराम सैनी, सुभाष सैनी, गीगाराम सैनी, जयदयाल सैनी, सांवतराम सैनी, रामनिवास सैनी, जगमाल सैनी, मोहनलाल, राजेंद्र सैनी, नत्थूसिंह सैनी, रामरायण सैनी, उमराव सरपंच, महेंद्र कुमार सैनी, अशोक कुमार सैनी, बिरजूराम सैनी, लीलाधर सैनी, जेलाराम सैनी, सुरेंद्र कुमार सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit