वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में गौड़ ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह : प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, कुरीतियों को त्यागने का लिया संकल्प, पूर्व मंत्री की वित्त योग अध्यक्ष से अपील

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में गांवड़ी रोड स्थित परशुराम भवन में गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को होली स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली युवाओं, मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण चतुर्वेदी रहे। समारोह में पूर्व चिकित्सा मंत्री राजकुमार शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकीनन्दन तिवाड़ी, संत रघुनन्दन दास महाराज, राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई । इसके बाद समाज के मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए युवाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मंच पर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा और एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को पहचान कर प्रोत्साहित करना समाज के विकास के लिए जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया तथा प्री-वेडिंग शूट जैसे बढ़ते चलन पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ राजकुमार की अपील :-

इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा ने राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सरकार में है । उन्होंने आगे कहा कि सरकार में ही नही बल्कि डबल इंजन की सरकार है । इसलिए समाज की कुछ बाते है । उनका समाधान होना चाहिए

इस दौरान विप्र कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा, राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बासोतिया, पुष्कर तिवाड़ी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit