फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी, 16 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज खेतड़ी में एलपीजी गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आज उपखंड कार्यालय के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया ।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
पदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका और सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों से आमजन और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों की समय पर अनुपलब्धता से होटल और छोटे व्यवसाय संचालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक ओर पर्यावरण संरक्षण का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment