पायलट बोले - सरकार कुछ भी कहने से बच रही : LPG गैस के मामले पर पायलट का केंद्र पर बड़ा आरोप, कहा - कई जगहों पर कालाबाजारी भी हो रही है

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 16 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अमेरिका - इजरायल और ईरान जंग के कारण देश में LPG गैस को लेकर उत्पन्न हुए हालात पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है । पायलट ने कहा कि यह कमी अब पूरे देश में बढ़ गई हैकई जगहों पर कालाबाज़ारी भी हो रही है, और इस युद्ध के बाद जो हालात हैं वह स्वाभाविक है। हालांकि, सरकार ने इसके लिए क्या इंतज़ाम किए हैं, इस पर कोई विवरण नहीं दिया है

पायलट ने कहा कि सवाल यह है कि इस युद्ध का खामियाजा भारत को क्यों भुगतना पड़ रहा है? भारत का क्या स्टैंड है? क्या हमने युद्धविराम की बात की है? सत्ता में कोई भी हो, हमारा स्टैंड हमेशा अहिंसक रहा है

उन्होंने कहा कि एक बड़े देश के तौर पर दुनिया को रास्ता दिखाना हमारी ज़िम्मेदारी है, लेकिन हम चुप हैं... यह चुनाव के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है। इस देश का स्टैंड किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है हमें लगता है कि अमेरिका ने सरकार पर इतना दबाव डाला है कि वह कुछ भी कहने से बच रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit