वीडियो न्यूज़ : भूदोली में पानी के लिए लोगों का फूटा गुस्सा : अटल पथ के लिए उखाड़ी थी लाइन, अभी तक समाधान नही, बोले - एक महीने के लिए पानी के लिए तरस रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के ग्राम भूदोली में पानी पानी की समस्या को लेकर स्थानियों लोगों का गुस्सा फुट पड़ा।  ग्राम भूदोली में  रैगरो के मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने पानी समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया । मामला रविवार शाम का है  ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक महीने पहले अटल पथ के कारण पाइपलाइन उखड़ने के बाद आजतक लाइन को सही कार्य नही हुआ । जिसकी वजह हमारे सामने पानी की समस्या पैदा हो गई ।  

समाजसेवी रोहिताश खोरा ने बताया कि अटल पथ के कारण पाइपलाइन उखाड़ दी गई  थी लेकिन इसे आजतक ठीक नही किया गया  । जिम्मेदार लोग इस और ध्यान नही दे रहे है  । उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द समाधान किया जाये  । जिससे लोगो को गर्मी के मौसम में राहत मिले  । 

स्थानीय लोगों ने सरपंच और वार्ड पंच पर अनदेखी का आरोप लगाया है  । स्थानीय लोगों ने चेतवानी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ था बड़ा आन्दोलन किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी । 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit