फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 16 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट दिया है। ये दोनों सीटें बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हैं। सुवेंदु अधिकारी ने 2021 विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट से हराया था। नंदीग्राम में हार के बाद ममता भबानीपुर से उपचुनाव जीती थीं। भबानीपुर सीट TMC का मजबूत गढ़ मानी जाती है। ममता 2011 से 2021 तक लगातार यहां से विधायक रही हैं।
केरलम में 47 की लिस्ट :-
भाजपा ने बंगाल से पहले केरल में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। चंद्रशेखर 2024 लोकसभा चुनाव में तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हार गए थे।
पार्टी ने के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से, वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment