फोटो : फाइल फोटो
बाड़मेर, 16 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बादमेर में सरकारी स्कूल में सोमवार को क्लास में बैठे बच्चों के ऊपर अचानक छत का पंखा गिर गया। पंखा हुक समेत टूटकर गिरने से दो छोटे छात्र घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना बाड़मेर के सांसियों का तला स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल की है।
सोमवार प्रार्थना सभा के बाद बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में जा रहे थे। इसी दौरान कक्षा में लगे पंखे का हुक अचानक टूट गया और पंखा नीचे गिर गया। उस समय पहली कक्षा के छात्र मनीष (5) पुत्र अर्जुनराम और दूसरी कक्षा के छात्र मनीष (6) पुत्र जबाराराम अपनी सीट पर बैठे हुए थे। पंखा सीधे दोनों बच्चों के सिर पर गिर गया, जिससे वे घायल हो गए।
घटना के बाद कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। अन्य बच्चों ने घबराकर स्कूल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद शिक्षकों और आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायल बच्चों को तुरंत बाड़मेर के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
दादी को देखते ही रोने लगा:-
सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में एक घायल छात्र अपनी दादी को देखते ही रोने लगा। इस पर दादी चंपा देवी ने उसे गोद में लेकर शांत कराया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment