वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना भव्य रोज़ा इफ्तार दावत : नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी की ओर से भव्य रोज़ा इफ्तार दावत, की अमन-चैन व भाईचारे की दुआ

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के छावनी में आज विधायक सुरेश मोदी की ओर से मुस्लिम भाइयों के लिए भव्य रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इफ्तार के दौरान सभी ने मिलकर क्षेत्र में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।

विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना हमें प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकता को और मजबूत करते हैं।

इस दौरान अल्लाह तआला से दुआ की गई कि हमारा प्रदेश सदैव शांति, सौहार्द और तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों और मुस्लिम समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit