फोटो : फाइल फोटो
डूंगरपुर , 16 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज 'राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस' के पावन अवसर पर डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम की पवित्र धरा से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति देने का कार्य किया । इस अवसर पर 1,902 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के 326 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बालिकाओं को स्कूटी वितरित की गईं एवं 'लखपति दीदियों' को चेक व टैबलेट सौंपे गए। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज अपनी समृद्ध परंपरा, विशिष्ट संस्कृति तथा प्रकृति के साथ गहरे संबंध के लिए प्रसिद्ध है। इस समाज ने ऐसे वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। देश-प्रदेश का विकास इनकी सक्रिय भागीदारी से ही संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी के तहत राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह दिन आदिवासियों को समर्पित है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में जनजाति उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। छात्रावासों में मैस भत्ता ढाई हजार से बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपए प्रति माह किया है। साथ ही, खेल अकादमियों में मैस भत्ते में बढ़ोतरी, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले जनजाति विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि, सीए व सीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले जनजातीय विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है।
सीएम ने कहा कि वनों में निवास करने वाले जनजाति लोगों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार के पट्टे दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन वन अधिकार पट्टों की राजस्व रिकॉर्ड में भी प्रविष्टि सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे इस भूमि पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें और बैंकों से ऋण भी प्राप्त कर सकें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment