फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 17 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना की कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी साइट बनाकर आधार कार्ड अपडेट करने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी फेसबुक ग्रुप और व्हाट्सएप के जरिए आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी करता था।
सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी वेबसाइट बनाकर आधार कार्ड व पैन कार्ड एक मिनट में अपडेट करने और कम समय में ज्यादा पैसे कमाने जैसे लुभावने विज्ञापन डालता था। इसके बाद लोगों से ऑनलाइन संपर्क कर प्रोसेसिंग फीस और सर्विस चार्ज के नाम पर रुपए ट्रांसफर करवा लेता था।
पुलिस ने इस मामले में डाबला थाना क्षेत्र के दयाल का नांगल निवासी मोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है। मामले में उसका साथी राकेश निवासी दयाल का नांगल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है और अनुसंधान जारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment