फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 17 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर में मंगलवार सुबह निजी स्कूल की दो बस आपस में टक्कर हो गई । जिससे एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों बस में सवार करीब 36 बच्चे घायल हो गए। मामला दादिया थाना इलाके का है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। वही घायल बच्चों को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों बस वृंदा वैली की है। बस बच्चों को घर से स्कूल लेकर जा रही थी। बस दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास मुख्य सड़क की तरफ आने वाले रास्ते के पास पहुंची और साइड से टकरा गई।
एक बस टकराकर के बाद नीचे सड़क की तरफ पलट गई। दूसरी बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया तो बच्चों के सिर व मुंह आगे सीटों के जा भिड़े और चोट लग गई।
सूचना पर दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और निजी गाड़ियों के जरिए घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। घायल बच्चों को पिपराली के सरकारी अस्पताल और सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment