चुनाव आयोग ने किए ट्रांसफर : पश्चिम बंगाल के 13 जिलों के पुलिसअधीक्षक बदले गए, सुनील कुमार यादव को चंदननगर पुलिस कमिश्नर लगाया

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 17 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले है । इसके अलावा भी कई और अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया । उनमे मुख्य रूप से  डॉ. राजेश कुमार सिंह, को ADG और IGP, साउथ बंगाल रीजन,  के. लयरामन, को ADG और IGP, नॉर्थ बंगाल रीजन, डॉ. प्रणव कुंतर, को कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, आसनसोल-दुर्गापुर और अखिलेश कुमार चतुर्वेदी, को कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, हावड़ा के रूप में  लगाया  गया है ।

वही अमित कुमार सिंह, को कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, बैरकपुर और सुनील कुमार यादव, को कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, चंदननगर के तौर पर तबादला किया गया  ।

टीएमसी का कहना है कि भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से अपने अधिकारी लगाकर बंगाल में भाजपा को फायदा पहुँचाना चाहती है  । लेकिन भाजपा की यह चाल कामयाब नही होगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit