फोटो : फाइल फोटो
खंडेला, 17 मार्च 2026
रिपोर्ट : महेंद्र सिंह खोखर
अजमेर विद्युत वितरण निगम के निर्देशों पर क्षेत्र में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए मंगलवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। बिजली बिल बकाया वालों पर मार्च का महिना भारी पड़ेगा । मंगलवार को बकाया बिल वाले अनेक उपभोक्ताओ के कनेक्शन विच्छेद किये गये ।
सहायक अभियंता कांवट विनोद कुमार ने बताया कि बकाया राजस्व की वसूली के लिए टीमों का गठन किया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने और ग्राम पंचायतो ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं कराया है, उनसे पहले बकाया राशि जमा कराने की अपील की ।
इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के और ग्राम पंचायत के जो कनेक्शन के बिल बकाया थे उन कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए ।
6 ट्यूबवेल के काटे कनेक्शन :-
लगातार बिजली विभाग के बकाया बिलों के कारण ग्राम पंचायत कांवट के 6 सिंगल फेस ट्यूबवेल और ग्राम पंचायत कांवट मुख्यालय का कनेक्शन बिजली विभाग के द्वारा काटे गए है । बकाया बिल नहीं भरने वालों के कटें कनेक्शन
सहायक अभियंता कार्यालय कांवट के द्वारा अपील की गई है कि जिनके भी बकाया बिजली बिल है । वह तुरंत जमा करवाये अन्यथा कनेक्शन कटने के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment