राजस्थान में मौसम फिर लेगा करवट : मौसम विभाग ने 7 जिलों में आंधी-बारिश का जारी किया अलर्ट, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 18 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान पर दिखेगा। इसी के चलते राजस्थान में बुधवार से एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे राजस्थान में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है । बदलते मौसम की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत रही।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit