फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 18 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के नजदीकी ग्राम जीलो मे जीण माता के मंदिर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है । कथा के दुसरे दिन के मुख्य यजमान विक्रम सिंह तंवर रहे। दुसरे दिन पंडित प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी देवी देवताओ का विधिवत पूजन करवाया।
बता दे कि ग्राम जीलो स्थित जीण माता के मंदिर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है । जिसका शुभारम्भ मंगलवार यानि 17 मार्च को हुआ । कथा वाचक पंडित योगेश कुमार शास्त्री ने आज प्रभु राम नाम की महिमा के बारे मे बताया।
उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों का पार करके पृथ्वी पर दुर्लभ मानव योनि प्राप्त होती है। इसको प्राप्त करके भवगवद कर्म की आराधाना करने वाला भव सागर से पार हो जाता है।
कथा के अंत मे मुख्य यजमान विक्रम सिंह तंवर को महाराज जी के द्वारा सुन्दरकाण्ड की प्रति भेट कर एवं राम नाम का दुपटा पहनाकर स्वागत किया गया।
कथा में मुख्य अतिथि के रूप मे कथावाचक सज्जन कुमार शास्त्री पधारे, मंदिर कमेटी उपाध्यक्ष सवाई सिंह, विक्रम सिंह , महेश (आभावास) दुर्गाप्रसाद टेलर , कुणाल शेखावत (निमुचाणा) ओंकामल सोनी, मुकेश सैन, गोवर्धन सिंह जीलो, रवि जीलो ,युवराज जीलो, गोपी जीलो, गोदाराम सैनी, सीताराम, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण सहित महिलाए मौजूद रही।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment