झुंझुनू में मौसम ने ली करवट : तेज हवाओं के साथ चला हल्की बरसात का दौर, आसमान में बादलों की आवाजाही रही जारी

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनू , 18 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

झुंझुनूं में बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने की मिला । जिले में दोपहर बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और वातावरण में बदलाव महसूस होने लगा। करीब साढ़े तीन बजे के आसपास तेज गर्जना शुरू हुई, जिसके बाद तेज हवाओं के साथ जिले के कई हिस्सों में हल्की बरसात का दौर चला।

जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान कई इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सहम गए। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं चली और कुछ समय बाद मौसम फिर से शांत हो गया। मंडावा क्षेत्र समेत जिले के अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। शाम करीब पांच बजे के आसपास कुछ क्षेत्रों में फिर से हल्की बूंदाबांदी का दौर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से जिले में अचानक बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की स्थिति बनी। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जिससे मौसम में हल्की सर्दी का एहसास हुआ। देर रात तक जिले में हवाएं चलती रहीं और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit