राजस्थान दिवस पर सीएम की बड़ी सौगात : सीएम भजनलाल शर्मा ने 207 नई रोडवेज बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा - राजस्थान ने हर क्षेत्र में प्रगति की

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 19 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है । गुरुवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के बेड़े में 207 नई बसें शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत आमजन को सस्ती, सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन बसों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे।

100 ब्लू लाइन बस :-

रोडवेज को मिली इन 207 नई बसों में 100 ब्लू लाइन, 79 नॉन एसी और 28 एसी बसें शामिल हैं। इस बसों के संचालन से ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही बंद रूटों पर फिर से रोडवेज की नई बसें दौड़ती नजर आएंगे। ऐसे में यात्रियों का सफर आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं राज्य की जनता को राजस्थान स्थापना दिवस और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूंमैं जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो विकसित भारत और विकसित राजस्थान की कल्पना की है, राज्य को उत्कृष्ट राजस्थान और विकसित राजस्थान बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है...राजस्थान ने हर क्षेत्र में प्रगति की है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit