फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 19 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र के चला कस्बे में बीती रात चोरों ने एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया । एक साथ दो चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बिजली विभाग के जेईएन रजत शर्मा ने बताया कि वारदात ठीकरिया रोड और चौकड़ी मार्ग पर हुई। अज्ञात चोरों ने देर रात इन दोनों स्थानों से ट्रांसफार्मर चुरा लिए। सुबह जानकारी मिलने पर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
बिजली विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग ने सदर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि कस्बे में ट्रांसफार्मर चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन चोरियों से आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई सक्रिय गिरोह काम कर रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment