ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन : भोपालगढ़ फोर्ट मार्ग पर गेट लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी , 19 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा भोपालगढ़ फोर्ट जाने वाले मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध उत्पन्न करने के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने दस दिन के भीतर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता आमजन की आवाजाही के लिए हमेशा खुला रहना चाहिए। मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करना जनहित के खिलाफ है और इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि खेतड़ी कस्बा रियासत कालीन समय से विश्व प्रसिद्ध रहा है। रियासत काल में यहां अनेक भवनों, महलों और किलों का निर्माण हुआ था। भोपालगढ़ किला भी इसी ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा है, जिसका उपयोग तत्कालीन समय में सामरिक और आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता था। आज भी भोपालगढ़ ग्राम में कई लोग निवास करते हैं

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि खेतड़ी कस्बे में कई अन्य स्थानों पर भी ट्रस्ट ने कब्जा कर आवागमन के रास्तों को दीवारें बनाकर बंद कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से भोपालगढ़ किले पर लगाए गए बैरिकेड्स को तुरंत हटाने और मार्ग को सुचारु रूप से चालू करवाने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, राजेश सांखला, डॉ. राघवेंद्र पाल, रामौतार वर्मा, हरमेंद्र चनानिया, चंदगीराम सैनी, हनुमान प्रसाद सैनी, ग्यारसी लाल, भूपेन्द्र सोढ़ा, गोकुलचंद मेहरड़ा, आनंद जैदिया, गजानंद कुमावत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit