वीडियो न्यूज़ : चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को दिया अंजाम : नीमकाथाना के वार्ड 33 की है घटना, पत्नी का इलाज कराकर वापस घर लौटे तो ताला टूटा मिला, लाखों के जेवरात - नगदी गायब

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 19 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित वार्ड नंबर 33 में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार चल रही थी । सीरियस हालत होने पर उनकी पत्नी को 11 मार्च को नीमकाथाना जिला अस्पताल से जयपुर के लिए रेफर किया गया था ।

जयपुर जाने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी हालत स्थिर होने पर आज वह जब घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी से सोने चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए ।

उन्होंने बताया कि चोर उनकी पत्नी का चांदी का एक बेस एक चांदी की चेन, एक अंगूठी पायजेव चांदी के सिक्के सहित अन्य सोने चांदी के आभूषण और करीब 1 लाख रूपये लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit