फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 20 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जीणमाता थाना इलाके में बुधवार शाम को हर्ष पहाड़ी पर युवक के शव मिलने के मामले में देर रात को मृतक के भाई ने जीणमाता पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में भाई ने मृतक की पत्नी, पत्नी के जीजा और एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।रि
पोर्ट में बताया कि युवक की पत्नी, पत्नी का जीजा और एक अन्य युवक मृतक को लगातार परेशान कर रहे थे। जो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां भी दे रहे थे। इसके चलते युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। उधर पुलिस ने गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया ।
परिवार का आरोप है कि मृतक की पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर लगातार मृतक को परेशान किया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज:-
दरअसल, सीकर जिले के दादिया थाना इलाके का रहने वाला 27 साल का युवक 16 मार्च को घर पर कहकर गया था कि वह अस्पताल जा रहा है। लेकिन वापस नहीं लौटा। ऐसे में उसके भाई ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
बीती शाम हर्ष पहाड़ी पर वॉच टावर के पास युवक की बाइक मिली। युवक की बाइक से करीब 200 मीटर दूर युवक का शव पड़ा मिला। उसके पास ही जहर की शीशी भी थी। ऐसे में अंदेशा है कि युवक ने जहर खाकर सुसाइड किया हो। शाम को मृतक के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
जीणमाता थाना SHO राकेश कुमार मीणा का कहना है कि मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी है। इसमें उसने बताया कि मृतक की पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था। एक अन्य युवक मृतक को धमकियां दे रहा था। परेशान होकर मृतक ने सुसाइड कर लिया। 4 महीने पहले युवक की शादी हुई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment