वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में अचानक बदला मौसम : बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों की बढ़ी चिंता, तापमान में भी आई गिरावट

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 20 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में शुक्रवार सुबह मौसम बदलने से बारिश हुई सुबह करीब साढ़े तीन बजे से अचानक से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ । इस दौरान बारीक़ ओले भी गिरे करीब 30 मिनट तक रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई।बारिश का यह दौर रुक रुक कर करीब 7 बजे तक चला

इससे पहले बुधवार शाम को भी मौसम ने अचानक करवट ली थी, जब तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई थी। बारिश से निर्माणाधीन सडकों पर कीचड़ से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

बता दे कि पिछले तीन दिनों से नीमकाथाना क्षेत्र में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय है। बुधवार से ही आसमान में बादल छाए हुए है । तीन में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट  दर्ज की है । वही आज की बारिश के बाद अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलेगी ।

मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में वेस्टर्न दिस्त्र्बेस सिस्त्र्म एक्टिव है , यह वेदर सिस्टम 20 मार्च तक सक्रिय रहेगा, जिससे आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग के अनुसार बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है ।

पिछले तीन दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान का अंतर भी काफी कम हो गया है। लोगों को एक बार फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है ।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी सीकर जिले में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान में लगातार बदलाव देखा जाएगा।

किसानों की बढ़ी चिंता :-
बारिश के कारण किसानों की चिंताए बढ़ी है । किसानों ने बताया कि बारिश से कोई समस्या नही लेकिन बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है । इससे फसल के ख़राब होने की संभावना है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit