खेतड़ी में झूलेलाल जयंती मनाई : आमजन को ठंडा शरबत और चने - हलवे का किया वितरण, कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी, 20 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी के मुख्य बाजार में शुक्रवार को सिंधी समुदाय द्वारा चेटीचंड महोत्सव पर झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाई गई । समाज के लोगों ने आमजन को ठंडा शरबत और चने और हलवे का वितरण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना से हुई और समाज के लोगों ने जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद के रूप में चने और हलवे का वितरण किया गया ।

समाज के मुखिया जय राम सिंधी ने कहा कि हमें सामाजिक बुराइयों से दूर होकर एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने और समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कुरीतियों को दूर करने और समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit