फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 20 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में आज शुक्रवार को कंपनियों ने इजाफा कर दिया है। देश में अब प्रीमियम पेट्रोल के लिए 2.09 रुपये से 2.35 रुपये अधिक भुगतान करने होंगे। हालंकि सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।
भारत पेट्रोलियम यानी BPCL प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL इसे पावर और इंडियन ऑइल यानी IOCL XP95 के नाम से इसे बेचता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 10-12 रुपए महंगा होता है।
कम्पनियों ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कच्चा तेल महंगा होने का तर्क दिया है। कम्पनियों का कहना है कि ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment