फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 20 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को चलती रोडवेज बस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बस में मिली खामियों और स्टाफ की लापरवाही को देखकर मंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।
दरसल प्रदेश में रोडवेज बसों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर काफी समय से शिकायते मिल रही थी । शुक्रवार को परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अचानक बीच सफर में अपनी गाड़ी रुकवाई और एक चलती रोडवेज बस का औचक निरीक्षण किया।
सवारियों की गिनती में उलझा कंडक्टर: -
निरीक्षण के दौरान सबसे दिलचस्प और चौंकाने वाला वाकया तब हुआ जब डिप्टी सीएम बैरवा ने कंडक्टर से बस में मौजूद यात्रियों की संख्या पूछी। पहले कंडक्टर ने कहा 45 सवारी हैं, लेकिन अगले ही पल उसने संख्या बदलकर 47 बता दी।
इस पर डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने तुरंत टोका और पूछा— "45 हैं या 47? सही आंकड़ा क्या है?"
कंडक्टर के पास कोई ठोस जवाब नहीं था और वह चुप हो गया। इसके बाद मंत्री के आदेश पर मौके पर ही सवारियों की गिनती करवाई गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि रिकॉर्ड और हकीकत में अंतर है। निरिक्षण के दौरान मेडिकल किट की कमी भी सामने आई ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment