फोटो : फाइल फोटो
खैरथल, 20 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खैरथल थाना क्षेत्र के ग्राम मातौर में शुक्रवार शाम को बस स्टैंड के पास कार में सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत पर हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे उसे चार गोलियां लगीं। गंभीर घायल अवस्था में उसे तुरंत खैरथल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, युवक को एक गोली पेट में, एक पेट के निचले हिस्से में, एक जांघ में तथा एक गोली दाहिने हाथ के अंगूठे में लगी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हमलावर मौके से फरार :-
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर कार में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तातारपुर चौराहे की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए।
वर्चस्व की लड़ाई का मामला:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसके चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment