फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 20 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर के गणगौरी बाज़ार में भगवान झूलेलाल जयंती (चेटीचंड) के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज न केवल अपनी कर्मठता और ईमानदारी के लिए जाना जाता है, बल्कि विभाजन की विभीषिका झेलने के बाद शून्य से शिखर तक पहुंचने का इस समाज का संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने सिंधी समुदाय को बधाई देते हुए भगवान झूलेलाल के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने इस पर्व को आस्था, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने भगवान झूलेलाल के आदर्शों व शिक्षाओं को जीवन में उतारने और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चेटीचंड का शाब्दिक अर्थ है - चेत्र माह का चन्द्रमा , ये वि दिन है जब भगवान झुलेलाल ने इस धरती पर अवतरण लिया था । यह उनके अवतरण का भी दिन है ।
सीएम ने कहा कि भगवान झुलेलाल ने समाज को एक रास्ता दिया है । उन्होंने वह रास्ता दिया है, जिसका हम जीवन भर हम उसका अनुसरण करते हुए चले । उन्होंने कहा कि यह पर्व हमे याद दिलाता है कि जब हमें ईश्वर पर भरोसा हो तो कोई भी तूफान हमे तोड़ नही सकता ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment