फोटो : फाइल फोटो
डीग , 21 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजस्थान के डीग और उत्तर प्रदेश के मथुरा प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। राष्ट्रपति सुबह करीब 9:15 बजे दानघाटी मंदिर से अपनी परिक्रमा का शुभारंभ करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू गोल्फ कार्ट के माध्यम से सप्तकोसीय परिक्रमा पूर्ण करेंगी। उनकी सुविधा के लिए कुल 26 गोल्फ कार्ट का बेड़ा तैनात किया गया है। परिक्रमा मार्ग का लगभग दो किलोमीटर का हिस्सा राजस्थान की सीमा (डीग जिला) में आता है, जिसमें पूंछरी का लौठा क्षेत्र प्रमुख है।
राष्ट्रपति आज सुबह लगभग 10:00 बजे पूंछरी के लौठा पहुंचेंगी। परिक्रमा के दौरान राष्ट्रपति श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगी।
वीवीआईपी प्रोटोकॉल:-
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राजस्थान सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम मुस्तैद हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी इस दौरे में शामिल होने की प्रबल संभावना है। डीग कलेक्टर उत्सव कौशल और पुलिस के आला अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment