वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में मनाया जा रहा ईद का त्योहार : नमाज अदा करने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 21 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। छावनी स्थित ईदगाह, शहर की जामा मस्जिद और औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद सहित आसपास की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी और हर तरफ खुशी का माहौल देखने को मिला।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, वहीं बुजुर्गों ने भी इस मौके पर समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

Image

छावनी स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद मुजम्मिल शहर जामा मस्जिद में मौलाना मुशर्रफ ओर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना जमशेद ने ईद उल फितर की नमाज अदा करवाई।

इस दौरान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी रही। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, भाजपा नेता दौलत राम गोयल, प्रमोद बाजोर, कांग्रेस नेत्री मंजू सैनी, पार्षद शाकिर अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Image

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।पूरे शहर में ईद को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मना रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit