बाबा श्याम का 27 मार्च को होगा विशेष तिलक श्रृंगार : खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे रहेंगे बंद , श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने दी जानकारी

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 21 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खाटूश्यामजी स्थित बाबा श्याम के मंदिर में विशेष सेवा-पूजा और तिलक-श्रृंगार के कारण 26 मार्च रात 10 बजे से 27 मार्च (शुक्रवार) को शाम 5 बजे तक खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

Image

कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 27 मार्च को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit