वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना के सिरोही में निकली गणगौर की शाही सवारी : मेले में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं - युवतियों की पूजा अर्चना, कल होगा कुश्ती दंगल का आयोजन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 21 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के सिरोही में आज परंपरा और आस्था के साथ गणगौर की शाही सवारी निकाली गई, जिसमें राजघराने की कोटड़ी से शुरू होकर शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए पृथ्वीराज मंदिर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में नवविवाहित युवतियों ने भाग लिया और पारंपरिक भजनों के साथ ईसर-गणगौर की पूजा-अर्चना की।

गणगौर की सवारी देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। बच्चे , युवतियां और महिलाओं ने छतों से इसर गणगौर के दर्शन किये और अपने मोबाइल फोन में फोटो कैप्चर की । इस दौरान बच्चों और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया ।
Image
सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली और सदर थाने से जाब्ता लगाया गया । पुलिस के जवान मेले में यातायात व्यवस्था सँभालने ले लगे हुए थे । मेले के मध्यनजर चार पहिया सहित बड़े वाहनों को आज डायवर्ट किया गया था ।
Image
दो दिवसीय मेला :-
पृथ्वीराज जी महाराज के दो दिवसीय मेले में कई राज्यों से भक्त पहुंच रहे हैं। आज गणगौर मेला और कल पृथ्वीराज जी महाराज का मेला आयोजित होगा । श्रद्धालु मंदिर में महाराज को धोक लगाकर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रशासन ने मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 
Image
रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा , जिसमें महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दीं जाएगी । वही रविवार सुबह कुश्ती दंगल का आयोजन होगा । जिसमे राज्य के बाहर के भी पहलवान भाग लेंगे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit