फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 22 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में शनिवार को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ। वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा रविवार को 8 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इससे पहले जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर समेत अन्य सीमावर्ती जिलों का मौसम बदल गया। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के अधिकांश एरिया में दोपहर बाद से बादल छाए।
वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के एक्टिव होने से पश्चिमी जिलों में फिर से ठंडक बढ़ गई और यहां दोपहर बाद लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। बाड़मेर में शनिवार का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 31.4, जोधपुर में 32.4, बीकानेर में 31.6, चूरू में 31.4, श्रीगंगानगर में 30.4, हनुमानगढ़ में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment