फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना की निकटवर्ती ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी के ग्राम हुल्डा का बास निवासी मोहित यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार अपने गांव पहुँचने पर मोहित का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने सती मोड़ से लेकर हुल्डा का बास स्थित उनके निवास तक डीजे के साथ रैली निकालकर मोहित यादव का माला और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
पूर्व सरपंच एवं एडवोकेट गोपाल सैनी ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर मोहित यादव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि मोहित के पिता सागर मल यादव स्वयं सेना में सेवारत हैं, जिनके अनुशासन और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर मोहित ने यह उपलब्धि हासिल की है।
पूर्व सरपंच गोपाल सैनी का कहना है कि मोहित यादव की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भारतीय सेना में भर्ती होने का उत्साह और जोश बढ़ेगा। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली है।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच एडवोकेट गोपाल सैनी, ओमप्रकाश यादव, दिनेश यादव, ताराचंद यादव, गिरधारी यादव, सुरेश यादव, बीरबल राम यादव, विकास यादव, सरदार मल यादव, लालचंद यादव, सुभाष, रमेश, श्रवण, राकेश, सतवीर, सुरेंद्र, मक्खन लाल यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment