फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के पथवारी का मोहल्ले से बत्तीसी संघ रविवार को जीणमाता के लिए पदयात्रा पर रवाना हुआ। इस संघ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। यह संघ नवमी के दिन वापस नीमकाथाना लौटेगा ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह संघ वर्षों से जा रहा है। यह गणगौर के दूसरे दिन नीमकाथाना से रवाना होता है। श्रद्धालु तपती धूप में नंगे पांव, सिर पर जलती सिगड़ी और हाथों में निशान लेकर जीण धाम की ओर बढ़ रहे हैं।
पथवारी मोहल्ला निवासी हिमांशु ने बताया कि इस दिन का सभी को इंतजार रहता है । गणगौर के दुसरे दिन यह संघ यहाँ से रवाना होता है । सभी श्रद्धालु उत्साह के साथ माता रानी के दर्शन के लिए रवाना होते है ।
जो लोग नौकरी आदि में है वे भी आते है और उत्साह के साथ भाग लेते है । उन्होंगे बताया कि यह संघ उनके जन्म से पहले से जीण माता धाम के लिए जाता आ रहा है । सभी लोग उत्साह से चंग बजाते हुए जाते है और माता रानी को धोक लगाते है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment