केसी त्यागी की RLD में नई पारी की शुरुआत : केसी त्यागी ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता की ग्रहण

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 22 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी JDU छोड़ने के बाद केसी त्यागी रविवार को राष्ट्रीय लोक दल ( RLD) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में उनकी पार्टी में शामिल हुए।

राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने पर केसी त्यागी ने कहा कि मैंने अपना राजनीतिक जीवन ही लोक दल से शुरू किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और जेडीयू में कोई फर्क नहीं है दोनों पार्टियों के चिंतन के केंद्र चौधरी चरण सिंह, डॉ. राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर रहे हैं और इस पर कोई विवाद नहीं है

उन्होंने बताया कि उनका नीतीश कुमार के साथ 52 साल का रिश्ता रहा है उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसे बेहतरीन और ईमानदार मुख्यमंत्री को ढूंढना मुश्किल हैउनके बिना जेडीयू की कल्पना नहीं की जा सकती

त्यागी ने बताया कि एक दिन ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी चरण सिंह एक पार्टी बनाने वाले थे। इन दोनों में कोई अंतर नहीं है

बता दें कि केसी त्यागी ने मंगलवार को जद (यू) छोड़ने की घोषणा की थी. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया थाकेसी त्यागी अक्टूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय से बनी जद(यू) से जुड़े रहे उन्होंने जद (यू) में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit