उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते एसएचओ व कॉन्स्टेबल रंगे हाथ पकड़े गए, मांगे थे 20 लाख रुपए

फोटो  : फाइल फोटो 

उदयपुर, 22 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उदयपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए मांडवा एसएचओ व एक कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इस पर शिकायतकर्ताओं ने एसीबी से मदद मांगी। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया। इस जाल में आरोपी फंस गए।

डीजी और एडीजी के निर्देश पर कार्रवाई:-

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली थी कि मांडवा पुलिस थाने में दर्ज मामले में कुछ लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले में रिश्वत मांगी जा रही है। थानाधिकारी ने 4 लोगों से 5-5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, यानी कुल 20 लाख रुपए।

एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 8 लाख रुपए लेते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट में मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच जारी है

थानाधिकारी सोनू शेखावत ने बताया कि थानाधिकारी निर्मल कुमार और कॉन्स्टेबल भालाराम ने मुकदमे में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर परेशान किया जा रहा था।

अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी बना देंगे:-

थानाधिकारी धमकी दे रहे थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी बना देंगे। परेशान शिकायकर्ता ने इसकी रिपोर्ट एसीबी टीम को कर दी। टीम ने ट्रैप कार्रवाई का जाल बिछाया और एसएचओ-कॉन्स्टेबल को थाने के अंदर 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit